पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गौचर का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों के साथ हुआ सम्पन्न

खबर शेयर करें

 

चमोली
पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गौचर का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों के साथ हुआ सम्पन्न

पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गौचर का वार्षिकोत्सव रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम के बीच मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीटीआई अध्यक्ष सुनील शाह एवं सीएमसी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने सयुंक्त रूप से किया।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि सुनील शाह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि विद्यालय में बच्चों का भविष्य गढ़ा जाता है, बच्चे शिक्षा की बदोलत ही अपने भविष्य को संवार पाते हैं एवं शिक्षा से ही समाज में अच्छे बदलाव आते हैं। इस मौक़े पर छात्रों ने सरस्वती वन्दना, योग गीत, डांडिया नृत्य, जागर, लोकगीत, नृत्य एवं हांस्य कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य के.एस.बिष्ट ने कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिऐ समर्पित भाव से कार्य कर रहा है एवं सभी अभिभावकों का विद्यालय को लगातार सहयोग मिल रहा है। विद्यालय के अध्यापक सुभाष सती ने अपने उद्बोधन में छात्रों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। पूर्व प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह नेगी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि वार्षिकोत्सव में मूल्यांकन करने का अवसर प्राप्त होता है, कि हमने वर्ष भर में क्या खोया और क्या पाया। उन्होंने छात्रों को निरंतर परिश्रम, नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
हिन्दी प्रवक्ता हरीश टम्टा के संचालन में हुऐ वार्षिकोत्सव समारोह में वार्ड दो की सभासद श्रीमती ममता रावत, रघुवीर सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नेगी, नरेंद्र भण्डारी, यश इंस्टीट्यूट के महावीर नेगी, मीना डिमरी, प्रशासनिक अधिकारी शंकर मणि गैंथोला सहित सभी अभिभावक एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *