चमोली
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी गौरव कुमार के सार्थक प्रयासों से मंगरोली नंदप्रयाग में स्थित पिटकुल निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण मामले का निस्तारण
मंगरोली नंदप्रयाग के परिवारों ने पिटकुल निर्माण हेतु भूमि देने पर जताई सहमति।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पिटकुल के अधिकारियों एवं संबंधित परिवारों के साथ एक सार्थक बैठक आयोजित हुई ।बैठक में संबंधित परिवारों ने जिलाधिकारी के सम्मुख पिटकुल निर्माण हेतु भूमि देने की सहमति जताई जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ अरोड़ा को तत्काल एजेंडा तैयार कर बोर्ड की बैठक में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि शासनादेश जारी होने पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एई पिटकुल मु० शाहवेज एवं मंगरोली नंदप्रयाग के भूमि धारक परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।
