सरस्वती शिशु मंदिर थराली में धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का पर्व ।

खबर शेयर करें

सरस्वती शिशु मंदिर थराली में धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का पर्व ।

 

थराली।

शुक्रबार को थराली के सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने विद्यालय में मां सरस्वती का पूजन किया। इस अवसर पर विद्यालय में नवीन प्रवेश छोटे-छोटे भाई बहनों का पाटी पूजन किया गया। प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गोस्वामी ने भाई, बहिनों को अक्षराम्भ करवाया। इसके उपरांत हवन यज्ञ करवा कर मां शारदा का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रबंधक गंगा सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष भगवती पांडे, मातृ भारती की अध्यक्षता भारती नेगी, कृष्णानंद,परमवीर, संजय पांडे, रेखा देवी, निहारिका,उर्मिला देवी, बबिता देवी,गंभीर सिंह, अभिभावक बंधु आदि उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *