नगर क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया

खबर शेयर करें

 

चमोली। 

नगर क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया
नगर क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लम्बी लाइनें अपने – अपने क्षेत्र के शिवालयों में लगी रही।
सुबह से ही श्रद्धालुओ ने शिवालयों में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र के साथ जलाभिषेक किया। तथा अपने घर, गांव व क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए मनौतियां मांगी गई। कर्णप्रयाग के आदिबद्री धाम में सहित गौचर नगरपालिका क्षेत्र के प्रसिद्ध पन्नेश्वर महादेव मंदिर पनाई, मुख्य बाजार स्थित शिवालय, रावल नगर स्थित शिवालय, बंदरखंड तथा भट्टनगर स्थित शिवालय के अलावा समीपवर्ती गांवों बमोथ के बम्बेश्वर महादेव, जलेश्वर महादेव, खाल स्थित बसुकेदार मंदिर, सूगी के शिवालय, सिरण, सिन्द्रवाड़ी और धारीनगर तलधारी के शिवालय आदि में पहुंच कर हर हर महादेव के जयकारों के साथ शिवार्चन और पूजा अर्चना की गई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *