उड़ाका दल ने परीक्षा केंद्र तलवाड़ी का निरीक्षण किया।

खबर शेयर करें

उड़ाका दल ने परीक्षा केंद्र तलवाड़ी का निरीक्षण किया।

 थराली। चमोली 

सहायक शिक्षा निदेशक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण अध्ययन केंद्र तलवाड़ी का औचक निरीक्षण कर परीक्षा समीक्षा की, विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक कर्णप्रयाग डॉ प्रियंका लोहनी एवं उड़ाका दल के सदस्य डॉक्टर कीर्ति राम डंगवाल ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाडी में आयोजित परीक्षाओं का औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उन्होंने अध्ययन केंद्र की परीक्षा व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही बताया कि वर्तमान सत्र में इस अध्ययन केंद्र के छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सेराज मोहम्मद ने उड़ाका दल से अध्ययन केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और अपने सुझाव साझा किये।अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉक्टर शंकर राम ने बताया कि वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थी अगले सेमेस्टर/वर्ष हेतु समय रहते पंजीकरण पूर्ण कर लें, ताकि अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर आंतरिक उड़नदस्ता डॉ नीतू पांडे, डॉक्टर ललित जोशी, कक्ष निरीक्षक मनोज कुमार, डॉ खेमकरण, परीक्षा सहायक
महिपाल सिंह, हुकम सिंह सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *