देहरादून कैंट सविता कपूर जी द्वारा लाल लाजपत राय पार्क के समीप ट्यूबवेल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

खबर शेयर करें

देहरादून।
इन्द्रा नगर एवं कांवली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की लंबे समय से चली आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए आज उत्तराखंड जल निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में  विधायक देहरादून कैंट सविता कपूर जी द्वारा लाल लाजपत राय पार्क के समीप ट्यूबवेल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर पेयजल विभाग के अधिकारी श्री दीपक नौटियाल जी ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्यूबवेल परियोजना के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ट्यूबवेल का डिजाइन वर्क 2055 रखा गया है, जिसमें 135 एलपीसीडी मानक के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लगभग 54–55 हजार घरों को पेयजल सुविधा मिलेगी। परियोजना में इन्द्रा नगर, सीमाद्वार, पंडितवारी एवं कांवली क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है। साथ ही 127 मीटर पाइपलाइन एवं एक नए ट्यूबवेल का निर्माण भी प्रस्तावित है।
 विधायक  सविता कपूर ने कहा कि क्षेत्रवासियों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ट्यूबवेल निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात इन्द्रा नगर एवं कांवली क्षेत्र के नागरिकों को जल संकट से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद परवीन नेगी  विनोद रावत  मण्डल अध्यक्ष राहुल चौहान सुमित पांडे  आशीष शर्मा, क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष  नयाल  एम.एस. राणा  सूरज बिष्ट ,  आशुतोष भाटिया  रामी अंसारी  अजय नैथानी  प्रेम सिंह रावत  विभूति मौलिक,  सीमा थपलियाल कर्नल थापा  राहुल जैन  जय प्रकाश रावत , प्रीति भारद्वाज सहित जल निगम के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *