नशे में धुत युवकों का सड़क पर तांडव, थराली पुलिस की कार्रवाई ने उतारा नशा
चमोली
30 दिसंबर को डायल 112 पर कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि *वाहन संख्या UK 07 DQ 1847 (कार) में सवार तीन-चार युवक तेज रफ्तार में जिग-जैग ड्राइविंग करते हुए सड़क पर दहशत फैला रहे हैं तथा गाली-गलौज व हल्ला-शोर* करते हुए राहगीरों व अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थराली द्वारा मय पुलिस बल तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाश शुरू की गई और उक्त कार को देवाल तिराहे पर घेराबंदी कर सुरक्षित रूप से रोक लिया गया। पूछताछ में वाहन चालक की पहचान *आदित्य भंडारी पुत्र कुंवर सिंह भंडारी, निवासी आदरा, थाना थराली, जनपद चमोली* के रूप में हुई। वाहन में चालक सहित चार व्यक्ति सवार पाए गए, जो प्रथम दृष्टया नशे की हालत में उत्पात मचाते हुए पाए गए।
पुलिस द्वारा चारों व्यक्तियों का सीएचसी थराली में मेडिकल परीक्षण कराया गया, *जिसमें चारों के शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई।* हालांकि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार चालक शराब के प्रभाव में नहीं पाया गया, किंतु वाहन में सवार अन्य तीन व्यक्तियों द्वारा नशे की हालत में सार्वजनिक शांति भंग करना सिद्ध पाया गया।
पुलिस द्वारा चारों व्यक्तियों को थाना थराली लाकर धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वाहन चालक द्वारा कार को बिना सीट बेल्ट, बिना वैध बीमा प्रमाण पत्र तथा बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के चलाया जा रहा था, जिस पर वाहन चालक का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पृथक से चालान कर माननीय न्यायालय को प्रेषित किया गया।
जनपद चमोली पुलिस स्पष्ट रूप से चेतावनी देती है कि नशे की हालत में वाहन चलाना, सड़क पर उत्पात मचाना एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तत्काल, कठोर एवं कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
