सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम में नामित अधिकारी के न पहुंचने से जनता मायूष प्रभारी बीडीओ ने की अध्यक्षता जिला स्तरीय अधिकारी भी नहीं पहुंचे

खबर शेयर करें

सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम में नामित अधिकारी के न पहुंचने से जनता मायूष प्रभारी बीडीओ ने की अध्यक्षता जिला स्तरीय अधिकारी भी नहीं पहुंचे

 

थराली।

बुधवार को तलवाड़ी में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा नामित अधिकारी अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विभाग विनोद गिरी गोस्वामी के नहीं पहुंचने से जनता मायूष हो गई और खानापूर्ति के लिए इस शिविर का संचालन प्रभारी बीडीओ देवाल जयदीप बेलवाल ने किया जिसमे ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। रोस्टर के अनुसार तलवाड़ी पंचायत घर में बुधवार को जनता सरकार के द्वार कार्यक्रम के आयोजन के लिए खूब प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें बताया गया कि इस बहुददेशीय शिविर में अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विभाग विनोद गिरी गोस्वामी मौजूद रहेंगें साथ ही सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगें। सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता को इस शिविर का लाभ उठाने की बात कही गई लेकिन बुधवार को नामित अधिकारी के शिविर में नहीं आने से जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित नहीं हुये। जिससे जनता नाराज हो गई स्थिति को संभालते हुये देवाल के प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने शिविर की अध्यक्षता की जिसमें लोगों ने जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा, माल्टा,कीवी, नाशपाती और आलू के विपणन की समस्या, इंटर कॉलेज तलवाड़ी तक सड़क का डामरीकरण करने, महाविद्यालय तलवाड़ी के अधूरे भवन का निर्माण करने तलवाड़ी स्टेट की कृषि भूमि पर तारबाड़ करने की मांग की। इस मौके पर लोनिवि थराली के ईई रमेश चंद्र, एई बबीता, अवर अभियंता श्रीजय कुमार, डीएस बधाणी, सिंचाई विभाग के एई सिकंदर सिंह,जल निगम से कैलाश नौटियाल, मनोज सिंह गुसांई, सुनील पुरोहित, ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण, गोपाल सिंह, मंजू गड़िया, भावना देवी आदि मौजूद थी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *