चमोली:
सात दिवसीय अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक मेले का लोक गीतों के साथ समापन हो गया है।
10दिसंबर से शुरू हुए मेले के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूरे जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने शिरकत की, इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले महिला मंगल दलों युवक संघों को पुरस्कार वितरित किए गए।

रजनी भंडारी ने कहा कि कभी एक मात्र गोचर मेला आयोजित होता था लेकिन आज अलग अलग क्षेत्रों में मेलों का आयोजन होता है जिसमें महिलाएं अपनी प्रतिभाओं की प्रस्तुति दे रही है, मेले विकास के द्योतक बन गए है, क्योंकि मेले में जब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिरकत करते है तो क्षेत्र के विकास योजनाओं की घोषणाएं होती है,
उन्होंने मंच के माध्यम से 2027 में भंडारी के पक्ष में मतदान की अपील भी की।
इस दौरान विक्रम बर्तवाल,अध्यक्ष मेला समिति , चंडी थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य विपिन फर्स्वाण, नयन कुंवर, सुरेंद्र पंवार, आदि मौजूद रहे
