इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में इन दिनों खाने-पीने के स्टॉल लोगों के बीच खास आकर्षण बने हुए हैं। ठंडे मौसम के बावजूद मेले में भीड़ लगातार बढ़ रही है,

खबर शेयर करें

ग्रैंड ट्रेड फेयर में खाने का जलवा: डोसा से लेकर दूध-जलेबी तक, स्वाद ने बढ़ाई मेले की रौनक

देहरादून।

Race Course स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में चल रहे इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में इन दिनों खाने-पीने के स्टॉल लोगों के बीच खास आकर्षण बने हुए हैं। ठंडे मौसम के बावजूद मेले में भीड़ लगातार बढ़ रही है, और इसका सबसे बड़ा कारण है—विविध स्वादों से भरा फूड कोर्ट, जहां अलग-अलग राज्यों के व्यंजन मेले में आए लोगों की भूख और दिल दोनों जीत रहे हैं।


फूड ज़ोन में दक्षिण भारतीय डोसा, पंजाबी स्वाद से भरपूर मक्के की रोटी और सरसों का साग, साथ ही देसी मिठास से भरी दूध-जलेबी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। स्टॉल संचालकों के अनुसार, डोसा और दूध-जलेबी की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है, जबकि मक्के की रोटी-सरसो का साग सर्दी के मौसम में आने वालों को खासा लुभा रहा है।


छुट्टी के दिन परिवारों के साथ मेले में पहुंचे लोग कहते हैं कि यहां खाने की इतनी वैरायटी है कि सिर्फ स्वाद के लिए ही बार-बार आने का मन करता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी अपनी पसंद के व्यंजनों का आनंद लेते दिखे।
मीडिया कोऑर्डिनेटर किशोर रावत ने बताया कि शाम ढलते ही फूड स्टॉल्स पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जाती है।
उन्होंने कहा, “लोग सिर्फ खरीदारी के लिए नहीं, खाने का स्वाद चखने के लिए भी मेले का रुख कर रहे हैं। मेले की अवधि तीन दिन और बढ़ाने की खुशी आगंतुकों के चेहरों पर साफ झलक रही है।”
खास बात यह है कि मेले में उपलब्ध भोजनों में उत्तर, दक्षिण और पहाड़ी स्वाद एक ही जगह मिल रहा है, जिससे यह फूड कोर्ट सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि स्वादों का संगम बन गया है। आगंतुकों का कहना है कि ठंडे मौसम में गरमा-गरम व्यंजनों ने मेले की मस्ती को दोगुना कर दिया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *