चमोली
चार धाम यात्रा मार्ग से जुड़े नगरपालिका क्षेत्र गौचर में व्यापार संघ अध्यक्ष ने की पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की मांग
गौचर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने पुलिस अधीक्षक चमोली को प्रेषित ज्ञापन पत्र में नगरपालिका क्षेत्र गौचर में प्रयाप्त पुलिस व्यवस्था किये जाने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक चमोली को प्रेषित पत्र में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा है कि नगरपालिका क्षेत्र गौचर सामरिक एवं पर्यटन की दृष्टि से एक बड़े शहर का रूप ले चुका है। वर्तमान में यहां पर रेलवे निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है । तथा साल भर अति विशिष्ट व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है।
व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा है कि इतने बड़े शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिऐ
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गौचर के पास पर्याप्त पुलिस बल का अभाव है, जिसके कारण नगर गौचर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी तथा सार्वजनिक स्थानों पर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं रात्रिकालीन गश्त में पुलिस प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई अप्रिय घटनाएं होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार संघ अध्यक्ष द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिऐ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गौचर में प्रयाप्त पुलिस व्यवस्था किऐ जाने का आग्रह किया गया है
