दुखद) रातीघाट के पास खाई में गिरी कार, तीन शिक्षकों की मौत, एक की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

भवाली/भीमताल 

:(दुखद) रातीघाट के पास खाई में गिरी कार, तीन शिक्षकों की मौत, एक की हालत गंभीर

रातिघाट के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार चारों शिक्षक अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार शिप्रा नदी में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला। हादसे में जिन शिक्षकों की मौत हुई है, उनमें सुरेंद्र भंडारी, महामंत्री, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवालबाग ब्लॉक, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, संजय बिष्ट, अध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवालबाग ब्लॉक शामिल है।

वहीं मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। शिक्षको में इस हादसे से गहरा शोक व्याप्त है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *