डोईवाला
जंगल में घास लेने गई महिला पर दो भालूओ ने किया हमला महिला गंभीर रूप से घायल
थानौ वन रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत गडुल के केमट गांव कि घटना
वन विभाग की टीम ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से हिमालयन हॉस्पिटल जोली ग्रांट में भर्ती कराया
वन बीट अधिकारी विकास घिरड़ियाल ने बताया कि गडुल ग्राम पंचायत के अंतर्गत केमट गांव में जंगल में घास लेने गई महिला पर दो भालूओ ने अचानक हमला बोल दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट में भर्ती कराया है जहां पर महिला का इलाज किया जा रहा है
सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी सुधीर जोशी ने बताया कि 45 वर्षीय सुशीला पत्नी रघुवीर सिंह भंडारी जंगल में घास लेने गई थी जहां पर दो भालुओं द्वारा हमला बोल दिया उन्होंने बताया कि पहले हाथी गुलदार कि हमले की घटनाएं तो देखने को मिली थी लेकिन भालू के हमले की यह पहली घटना है
वहीं वन रेंज अधिकारी नत्थीलाल डोभाल बताया कि वे जंगली जानवरों से बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चला रहे हैं और उन्होंने सभी से अपील की है कि वह जंगल में जाने से बचें अगर जाना ही हो तो वन विभाग की टीम को सूचित करके साथ लेकर जाएं
वही ग्राम प्रधान स्वीटी रावत और सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत ने कहा कि जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिससे वन विभाग को ठोस कदम उठाने की जरूरत है
