बेरोजगार नर्सिंग निकालेगें स्वास्थ्य मंत्री आवास तक कैंडल मार्च
वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने तेज किया आंदोलन
देहरादून। नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती वर्षवार कराने की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन शनिवार को 30वें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद नर्सिंग अधिकारी शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से धरना स्थल पर डटे रहे।
नर्सिंग एकता मंच आज बिंदाल पुल से यमुना कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक कैंडल मार्च निकालेंगा आंदोलनकारियों का कहना है कि कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार का ध्यान लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया की ओर आकर्षित किया जाएगा।
नर्सिंग अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन अहिंसक और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
धरना स्थल पर नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती, प्रवेश सिंह, भास्कर, सोनिया, इंदु, मीना, पपेंद्र, सुषमा, पूजा, प्रीति सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
