अंकिता भंडारी न्याय के मामले में उत्तराखंड बंद पूर्ण बन्द रहा – मुकेश नेगी

खबर शेयर करें

Chamoli 

अंकिता भंडारी न्याय के मामले में उत्तराखंड बंद पूर्ण बन्द रहा – मुकेश नेगी

अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर आयोजित उत्तराखंड बंद पूरी तरह से सफल रहा। और इसका श्रेय पूरी तरह से प्रदेश की जागरुक जनता को जाता है। यह बात कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिलाअध्यक्ष मुकेश नेगी ने कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हृदय से सभी दुकानदारों, व्यापारियों, आटो रिक्शा यूनियनों, परिवहन सेवाओं से जुड़े साथियों, श्रमिक वर्ग, प्रत्येक नागरिक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि जिन्होंने स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया तथा अनुशासन बनाऐ रखा। आप सभी ने अपने प्रतिष्ठान और सेवाएं बंद रखकर यह सिद्ध कर दिया कि उत्तराखंड की जनता अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि यह बंद किसी संगठन या व्यक्ति विशेष की सफलता नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की जीत है जिसने सत्य व न्याय को प्राथमिकता दी है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *