गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
*उत्तराखंड एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन का दो दिवसीय अधिवेशन में संपन्न हुआ, जगदीश राठी अध्यक्ष, महेंद्र सैलानी कोषाध्यक्ष भुवनेश्वरी उपाध्यक्ष, सुरेश चंद्र महामंत्री बने*
उत्तराखंड एससी – एसटी शिक्षक एसोसिएशन का जनपद चमोली के ऐतिहासिक मैदान गौचर के मेला मंच पर दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के 13 जनपदों से आऐ 1574 शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भाग लिया। दो दिवसीय अधिवेशन में विद्यालयों के विकास, छात्रों की शैक्षिक प्रगति और उनके सर्वांगीण उत्थान तथा संगठन की मजबूती आदि विषयों पर चर्चा की नई। इस दौरान हुऐ चुनाव में अध्यक्ष पद पर 44, उपाध्यक्ष पद पर 120, महामंत्री पद पर 84 तथा कोषाध्यक्ष पद पर 158 मत रिजेक्ट हुऐ हैं।
प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए हुऐ इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये चार प्रत्याशी मैदान में थे। सुरेन्द्र को 91, अनूप कुमार को 395, रघुवीर सिंह को 488 तथा जगदीश राठी को 556 मत पड़े। इस तरह पोड़ी जनपद के जगदीश राठी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुऐ। उपाध्यक्ष पद पर उम्मेद बैरवाण को 91, प्रकाश कोहली को 138, राकेश कुमार टम्टा को 458 तथा भुवनेश्वरी चन्दानी को 761 मत हासिल हुऐ। भुवनेश्वरी चन्दानी उपाध्यक्ष पद पर विजयी रही। महामंत्री पद पर मान सिंह 53, आर. एल. आर्य को 279, रमेश गराकोटी को 332 तथा सुरेश चंद्र को 474 मत प्राप्त हुए। सुरेश चंद्र महामंत्री पद पर निर्वाचित हुऐ। कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार रोधियाल को 284, हरीश श्रीमन को 344, भुवन चंद्र को 385 तथा महेंद्र सैलानी को 402 मत हासिल हुऐ। सर्वाधिक मत हासिल कर महेंद्र सैलानी कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुऐ।
दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त अपर निदेशक शिक्षा उत्तराखंड रघुनाथ आर्य, मदन शिल्पकार, एससी एसटी ऐसोसिएशन जनपद चमोली के जिलाध्यक्ष गिरीश लाल आर्य, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती आदि मौजूद रहे।
