चमोली
*पोखरी ब्लाक के शरणा गांव निवासी साहिल सिंह रावत बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, गांव वालों ने किया भव्य स्वागत*
विकासखंड पोखरी में शरणा गांव के निवासी साहिल सिंह रावत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना। पहली बार अपने गांव शरणा आने पर गांववासियों ने खुशी जताते हुऐ साहिल का भव्य स्वागत किया गया।

साहिल के पिता राकेश सिंह भी सेना से सेवानिवृत हो गये है। उनके दादा शेर सिंह रावत ने भी सेना में रहे हैं।
साहिल के पिता ने बताया कि साहिल का पहले से ही सेना में अफसर बनने का ख्वाब रहा है। वह बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। साहिल ने अपनी पढ़ाई केन्द्रीय विद्यालय, सिख लाइन, मेरठ कैंट से प्राप्त किया। साहिल की माता उषा देवी ने कहा कि उनके बेटे ने सेना में अधिकारी बनकर उनका सपना पूरा किया है।
