पीएचडी सीसीआई उत्तराखंड चैप्टर में विनीत कुमार गुप्ता चेयरमैन नियुक्त हुए

खबर शेयर करें

पीएचडी सीसीआई उत्तराखंड चैप्टर में विनीत कुमार गुप्ता चेयरमैन नियुक्त हुए

देहरादून।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडी सीसीआई), उत्तराखंड चैप्टर ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में
आयोजित पत्रकार वार्ता में विनीत कुमार गुप्ता को पीएचडी सीसीआई उत्तराखंड राज्य चैप्टर का नया चेयरमैन नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की गई। अपने नए पद पर पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए गुप्ता ने उत्तराखंड इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (यूकाइटेक्स 2025) की भी घोषणा की।
इस अवसर पर अमित खनेजा, को-चेयरमैन, पीएचडी सीसीआई उत्तराखंड, और श्री रितेश सिंह, रेजिडेंट डायरेक्टर, पीएचडी सीसीआई उत्तराखंड चैप्टर सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यूकाइटेक्स 2025 का आयोजन 19 से 23 दिसंबर परेड ग्राउंड में किया जाएगा। इस मेले को विभिन्न सरकारी विभागों, एमएसएमई, उद्योग भागीदारों और क्षेत्रीय हितधारकों का सक्रिय सहयोग प्राप्त होगा।
इस एक्सपो के आयोजन में कई प्रमुख संस्थानों और उद्योग भागीदारों का सहयोग प्राप्त है, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बीएनआई (BNI), भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), नेशनल जूट बोर्ड, उत्तराखंड बांस एवं फाइबर विकास बोर्ड, पीचवुड और गरवी गुजरातरी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, जीबी ग्रुप, पतंजलि, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (SRHU), डीडी – द डाउन टाउन, गोल्डी ग्रुप, एवरेस्ट मसाला और रोसा हर्बल केयर जैसे प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट और संस्थागत साझेदार भी इस आयोजन को सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे यूकाइटेक्स 2025 का स्वरूप और प्रभाव और अधिक व्यापक होगा।
मीडिया को संबोधित करते हुए विनीत कुमार गुप्ता, चेयरमैन, पीएचडीसीसीआई उत्तराखंड चैप्टर ने कहा कि एक्सपो के आयोजन स्थल को परेड ग्राउंड में स्थानांतरित करना एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जिससे मेले का विस्तार, पहुंच और दृश्यता और बेहतर होगी। देहरादून के केंद्र में स्थित यह स्थल अधिकतम जनभागीदारी और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करेगा।
अपने विज़न को साझा करते हुए गुप्ता ने बताया कि यूकाइटेक्स 2025 को उत्तराखंड की आर्थिक शक्ति और विकास क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर अमित खनेजा, को-चेयरमैन, पीएचडी सीसीआई उत्तराखंड ने कहा कि यूकाइटेक्स 2025 स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों और स्टार्टअप्स के लिए व्यापार विस्तार, सहयोग और नए बाजारों तक पहुंच का एक सशक्त माध्यम बनेगा। रितेश सिंह, रेजिडेंट डायरेक्टर, पीएचडी सीसीआई उत्तराखंड चैप्टर ने आश्वस्त किया कि पीएचडी सीसीआई सभी सरकारी विभागों, बैंकों, प्रायोजकों, उद्योग भागीदारों और हितधारकों के साथ मिलकर यूकाइटेक्स 2025 के सफल आयोजन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *