गौचर मेला मंच पर हुआ महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, महिलाओं ने भारी संख्या में किया प्रतिभाग*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली
*गौचर मेला मंच पर हुआ महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, महिलाओं ने भारी संख्या में किया प्रतिभाग*

गढ़वाल मंडल के 73 वां राजकीय औधौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर के छठवें दिन मेला पांडाल में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमानी वैष्णव, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक उधोग अंजनी रणा व तहसीलदार कर्णप्रयाग सुधा डोभाल ने किया।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुऐ वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याणार्थ अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। लखपति दीदी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करा कर उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा रहा है। भारत सरकार व प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियुक्तियां निकाल कर हजारों महिलाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई गई है। भाजपा की प्रदेश व केंद्र की सरकार अनेक योजनाओं में अनुदान राशि देकर महिलाओं के कल्याणार्थ हेतु कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर बाल विकास अधिकारी हिमांशु बडोला, सहायक अधिकारी प्रियंका नौटियाल, रश्मि, राष्ट्रपति सम्मानित कुसुमलता गड़िया, शशि कंडवाल, ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, बीना भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, मनोरमा नैनवाल, पुष्पा बिष्ट, शिवि देवी, पुष्पा कनवासी, आशा डिमरी, रजनी लिंगवाल, सभासद ममता आर्य पूनम रावत, वन्दना राणा, सरोज हटवाल, गीता मैंदोली, इन्दु पंवार, राजेश्वरी देवी आदि महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *