हल्द्वानी / लालकुआं
डंपर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत”लोगों में आक्रोश ,पूर्व चैयरमेन ने की ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग।
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र में खनन सामग्री से लदे डंपर से यूबक की दर्दनाक मौत हो गई रोंगटे खडे कर देने बाले हादसे के वाद लोगो मे मातम और गुस्से का माहौल बन गया
अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक का निबासी इस्राईल इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ है हल्दूचौड से लालकुआँ की ओर आ यूबक डंपर की चपेट मे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई
मृतक अपने पीछे तीन छोटे छोटे बच्चे छोड़ गया जिनका रो रो कर बुरा हाल है
नगर पंचायत के पूर्व चैयरमेन एवं भाजपा नेता पवन चौहान ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आम आदमी का सड़क पर चलना बहुत मुश्किल हो गया है।ओवरलोड वाहनों से रोजना क्षेत्र की सड़के लाल होती जा रही है आये दिन किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने परिवहन विभाग से मांग कि है ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाई की जाए। जिसे सड़क हादसों में कमी आ सकें। उन्होंने लालकुआँ पुलिस से भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है।
