अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर पीजी कॉलेज जोशीमठ

खबर शेयर करें

चमोली

अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर पीजी कॉलेज जोशीमठ

 

उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती समारोह हेतु आयोजित श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल की अंतर महाविद्यालय समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन विश्व विद्यालय के ऋषिकेश परिसर में किया गया जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ की टीम ने 40 टीमों के मध्य बेहतरीन प्रदर्शन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, महा विद्यालय की छात्राओं के इस प्रदर्शन पर छेत्र में भी खुशी की लहर है, सीमांत महा विद्यालय सीमित संसाधनो के बलबूते अब खेल से लेकर शिक्षा,सांस्कृतिक कार्यक्रम, में जनपद का नाम खूब रोशन कर रहा है,महा विद्यालय की इस सांस्कृतिक टीम का नेतृत्व महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रभारी डॉ नवीन पंत व कार्यालय सहायक मुकेश नेगी द्वारा किया गया l प्रतिभागी छात्राओं में पूर्णिमा, अपेक्षा, दिया, दिव्या, करिश्मा, सिमरन, आयशा, आंचल, नेहा, रही l छात्र करिश्मा द्वारा एकल नृत्य में भी अपनी प्रस्तुति दी जहां 40 टीमों के मध्य वह टॉप 7 में रही l वहीं ज्योर्तिमठ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी भी छात्राओं का मनोबल बढ़ाने हेतु इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद रही उन्होंने छात्राओं की इस उपलब्धि पर सांस्कृतिक टीम से जुड़ी सभी छात्राओं को बधाइयां दी l इस अवसर पर छात्राओं को प्रमाण पत्र वह पुरस्कार निदेशक ऋषिकेश कैंपस प्रोफेसर महावीर सिंह रावत द्वारा दिए गए l इस दौरान कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग मौजूद रहे l


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *