*अतिवृष्टि के बाद से गौरीकुण्ड-केदारनाथ मार्ग से लापता भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवार से भेंट की ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

खबर शेयर करें

गैरसैंण

आज 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के बाद से गौरीकुण्ड-केदारनाथ मार्ग से लापता भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवार से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमांशु की खोजबीन जारी है।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से फोन पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि सर्च अभियान में और तेजी लाई जाए। उन्होंने हिमांशु नेगी के परिजनों को भरोसा दिलाया कि हिमांशु की खोजबीन के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल सर्च अभियान में लगे हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के पिताजी श्री नरेन्द्र सिंह, उनके दादाजी व परिजनों से मुलाक़ात कर कहा कि धैर्य बना कर रखें। राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक श्री भूपाल राम टम्टा और जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना भी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *