*उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन*

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

कोटद्वार ।

महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बलात्कार और हत्या के जघन्य और देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटनाओं, उत्तराखंड राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बढ़ती महिला अपराध की घटनाओं के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया । तत्पश्चात राष्ट्रपति,भारत सरकार को उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से सबंधित ज्ञापन प्रेषित किया गया।
शनिवार को सर्वप्रथम भारी संख्या में कांग्रेस जन झंडाचौक में एकत्रित हुए । भाजपा सरकार का पुतला दहन करने के पश्चात रैली की शक्ल में तहसील तक नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया, महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें उत्तराखंड में हाल ही में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या में वृद्धि, प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामी पर विवरण दिया गया। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के हस्तक्षेप से कठोर कानूनों का निमार्ण और पालन, शीघ्र न्याय दिलाने के लिए विशेष अदालतों का गठन, महिला सुरक्षा हेतु पुलिस बल का प्रशिक्षण, निगरानी और समीक्षा आदि मुद्दों की मांग की गई। वक्ताओं ने महिलाओं पर बढ़ते अपराध की रोकथाम में नाकाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा मांगा और सीबीआई जांच की मांग करते हुए दोषियों को तुरंत फांसी की मांग उठाई। प्रर्दशन करने वालों में मीना बचवान, आशा चौहान, सुनीता रावत, सोनिया नेगी, शहनाज शमशी, अनामिका रावत, जानकी बुड्डाकोटी, प्रीति,ज्योति, लता, दीपा, विनीता भारती, होशियार सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह नेगी, शूरवीर सिंह खेतवाल, चंद्रमोहन सिंह खर्कवाल, दिलीप सिंह नेगी, अनिल वर्मा, नाथू सिंह अधिकारी, सतेंद्र सिंह नेगी, मानशेर सिंह नेगी, सुमित सैनी, देवेन्द्र नेथन, राजन चार्ल्स, पूरन सिंह, रमेश चंद्र खंतवाल, संजय मित्तल, विजय रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *