कर्णप्रयाग पुलिस की तत्परता: दिल्ली से आए पर्यटकों के खोए बैग बरामद कर दी राहत*

खबर शेयर करें

चमोली

 

*कर्णप्रयाग पुलिस की तत्परता: दिल्ली से आए पर्यटकों के खोए बैग बरामद कर दी राहत*

आज एक सराहनीय कार्य करते हुए कर्णप्रयाग पुलिस ने दिल्ली से पर्यटन पर आए पर्यटकों के खोए हुए बैग बरामद कर उन्हें सौंपे। हर्षिता नामक एक पर्यटक अपने दोस्तों के साथ चमोली घूमने आई थीं। उनके दो बैग उनकी गाड़ी में ही रह गए थे, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई। घबराहट में उन्होंने तुरंत चौकी बाजार कर्णप्रयाग के पुलिसकर्मियों से संपर्क किया।
पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बिना किसी देरी के बैगों की तलाश शुरू की। कुशल कार्यवाही और त्वरित खोज के बाद पुलिस ने कम समय में ही दोनों बैग बरामद कर लिए। हर्षिता और उनके दोस्तों को उनके बहुमूल्य बैग मिलने पर बेहद राहत और खुशी हुई। उन्होंने चमोली पुलिस की सराहनीय कार्यवाही और मदद के लिए आभार व्यक्त किया।
चमोली पुलिस की तत्परता और पर्यटकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस घटना ने पर्यटकों में पुलिस के प्रति विश्वास और आत्मविश्वास बढ़ाया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *