कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का किया विरोध

खबर शेयर करें

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का किया विरोध

कोटद्वार ।

पूर्व कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने और संसद में भाजपा सासंदों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले झंडाचौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में झंडा चौक में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की राजनीति को आड़े हाथों लेते हुए इसे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर असहमति की आवाज दबाने और डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा की भ्रामक रणनीति का पर्दाफाश करने का आह्वान किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन में कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, निवर्तमान पार्षद बीना नेगी, सोनिया नेगी, आशा चौहान, नन्दन सिंह रावत, बृजमोहन सिंह बिष्ट, विजय माहेश्वरी, हिम्मत सिंह नेगी, हेमचंद पंवार, सुरमान सिंह नेगी, सुनील सेमवाल, राकेश शर्मा और राजेंद्र असवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *