केन्द्रीय विद्यालय खुलने की घोषणा के बाद श्रेय लेने की लगी होड।

खबर शेयर करें

केन्द्रीय विद्यालय खुलने की घोषणा के बाद श्रेय लेने की लगी होड।
कोटद्वार ।

नगरनिगम कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलने की घोषणा के बाद इसका श्रेय लेने वालों की लंबी कतार हो गई है । एक ओर भाजपा जहां इसे अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने इसे अपनी मेहनत का फल बताया है। शनिवार को इस संबध में परिषद की ओर से उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि परिषद पिछले 12 वर्षों से क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रही थी। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ले.ज. वीके चतुर्वेदी ने क्षेत्र के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति करवाने के साथ ही उत्तरी झंडीचौड़ में आठ एकड़ भूमि भी स्वीकृत करवाई। लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय विद्यालय खोलने की चर्चाएं जोरों पर हैं। कहा कि कोटद्वार में कण्वाश्रम व खोह नदी में झील निर्माण और मोटर नगर में आधुनिक बस अड्डा निर्माण सहित कई मुद्दों पर जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिसका निस्तारण किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में परिषद अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह, देवेंद्र नेगी, एके डबराल और संजय असवाल आदि शामिल रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *