गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी ।निचले इलाकों में रिमझिम बारिश ।

खबर शेयर करें

गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी ।निचले इलाकों में रिमझिम बारिश ।

उत्तरकाशी ।

उत्तराखंड की पहाड़ियां जन्नत सी खूबसूरत नजर आ रही है। प्रदेश में आज सुबह बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जिलों में की बूंदाबांदी हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश है। मसूरी, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी हो रही है। 
उत्तरकाशी हर्षिल घाटीऔर जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में छाए घने बादल। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी का भव्य दृश्य मन मोहित करने वाला है।
यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में भी बर्फबारी जारी है। सुबह 4 बजे से यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है। मां यमुना के शीतकालीन में सुबह से क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *