गाडूघड़ा तेलकलश शोभा यात्रा नरेन्द्रनगर से बद्रीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के गांव पहुंची*

खबर शेयर करें

 

चमोली

*गाडूघड़ा तेलकलश शोभा यात्रा नरेन्द्रनगर से बद्रीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के गांव पहुंची*

डिम्मर गांव में पहुंचने पर लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर में गाडूघडि तेलकलश के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।


शुक्रवार देर रात्रि को गाडू घडा तेलकलश शोभायात्रा बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के मूल गांव डिम्मर पहुचने पर भक्तो ने जय बदरी विशाल के जयकारों के साथ स्वागत किया। डिम्मर गांव के पौराणिक चौरी चौपाल एवं राममंदिर में पूजा अर्चना करते हूए शक्तिपीठ खांडूदेव के संरक्षण मे लक्ष्मीनारायण मंदिर मे स्थापित किया गया। शनिवार प्रात लक्ष्मीनारायण के पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी व हेंमचन्द्र डिमरी ने अभिषेक पूजा की ।


श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रिय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंत्री भगवती प्रसाद डिमरी ने बताया कि नरेन्द्रनगर से डिम्मर गांव पहुचने पर गाडू घडि तेलकलश यात्रा का प्रथम चरण सम्पन्न हो गया है। दुसरे चरण की यात्रा30अप्रैल से लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर से होगी तब तक लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर मे श्रधालू दर्शन पूजाअर्चना करते रहेगे।
इस अवसर पर पं गणेश खंडूरी, रविन्द्र खंडूरी, सुरेश डिमरी, गोवर्धन प्रसाद,बुद्धिबल्भ डिमरी, राकेश डिमरी, हेमचद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप डिमरी आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *