चमोली
*सरस्वती शिशु मंदिर ग्वालदम में बहिनों ने भाईयो तथा विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में बहिनों ने आईटीबीपी के जवानों की कलाई पर बांधी राखी*

सरस्वती शिशु मंदिर ग्वालदम और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में भैय्या – बहिनों का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर की बहिनों ने अपने भैय्याओं पर राखी बांधी और आठवीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर गौचर में जाकर जवानों पर भी रक्षा सूत्र बांधा। जवानों ने बहिनों की रक्षा के साथ ही देश की सुरक्षा का बचन देते हुऐ बहिनों को मिष्ठान खिलाया।

वहीं दूसरी ओर ग्वालदम के सरस्वती शिशु मंदिर में भी बहिनों ने अपने हाथों से बनाई गई राखी को भैय्याओं के हाथ में बांधते हुऐ उनकी हर तरफ से रक्षा की कामना की गई तथा भैय्याओं द्वारा बहिनों को मिठाई खिलाकर उनके हर दुःख सुख में साथ देने का संकल्प लिया गया।

इससे पूर्व विद्यालय में राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी भैय्या बहिनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसी के साथ भैय्या – बहिनों एवं आचार्य परिवार द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुती भी सम्पन्न हुई।
