चरस की तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार ।
स्कूटी से कर रहे थे चरस की तस्करी।
उत्तरकाशी / मोरी
मोरी पुलिस ने स्कूटी से चरस कि तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है ।
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान* के नेतृत्व में *मोरी पुलिस टीम ने*मोरी-नेटवाड रोड पर रा0इ0कॉ0 से आगे चैकिंग के दौरान विरेन्द्र थापा पुत्र महेन्द्र थापा निवासी बेल रोड़ वास्वाला ग्रांट मोबेवाला थाना क्लेमनटाउन देहरादून उम्र- 26 वर्ष व लविश पुत्र दयानन्द निवासी ओगलबट्टा मोबेवाला थाना क्लेमनटाउन देहरादून उम्र- 26 वर्ष को स्कूटी से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया ।
जिनके कब्जे से 712 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर *उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर सुसंगत धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामद माल 712 ग्राम चरस की कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रु0 बतायी जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में रणवीर सिंह चौहान- थानाध्यक्ष मोरी ,अनिल तोमर, गणेश राणा आदि शामिल थे ।
