चुनाव प्रचार आख़िरकार थमा प्रत्याशियों ने झोकी पूरी ताकत
देहरादून:
प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर शुरू हुआ प्रचार मंगलवार यानि आज शाम पांच बजे थम गया. इसके बाद प्रत्याशी अथवा उनके समर्थक चार से पांच लोगों को साथ लेकर ही बिना शोर शराबे के प्रचार कर सकेंगे. प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने 23 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदान कर्मियों को मतदान और मतगणना से संबंधित ट्रेनिंग भी दे दी गई है.
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है. जिसके तहत निकायों में 27 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी. मतदान में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा. जबकि राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार बैलेट पेपर में भी नोटा मतदान का ऑप्शन दिया है. प्रदेश में निष्पक्ष मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।
