छ:माह के प्रवास के लिए अपने ननिहाल सिद्ध पीठ देवराडा मैं विराजमान हुई बधाण की नंदा भगवती, इसी के साथ लोकजात यात्रा संपन्न ।
थराली/ चमोली
नंदादेवी के जोरदार जयकारों वेद मंत्रों के बीच बधाण की राजराजेश्वरी नंदादेवी की उत्सव डोली छ: माह के प्रवास के लिए अपने ननिहाल सिद्वपीठ देवराड़ा में विराजमान हो गई हैं।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में नंदा के भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। सिद्वपीठ कुरूड से शुरू हुई नंदादेवी राजराजेश्वरी की लोक जात यात्रा सप्तमी की जात के बाद वेदनी कुंड से विभिन्न पड़ाव को पार कर सिद्वपीठ देवराड़ा पहुंची जहां पर मौजूद नंदा भक्तों ने माता के जयकारों तथा पुष्प वर्षा कर देवी की डोली का स्वागत किया डोली के मंदिर प्रांगण में पहुंचते ही देवी,देवता के पश्वा अवतारित हुए और अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया दूर-दूर से पहुंचे नंदा भक्तों ने पूजा अर्चना कर कर मनौतियां मांगी। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना कर डोली को छ:माह के प्रवास के लिए मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया गया , इसी के साथ लोकजात यात्रा संपन्न हुई। उसके बाद नंदा भक्तों द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया इसमें महिला मंगल दल देवराडा द्वारा” बधाण की नंदा भागोती ” गाकर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया मेले कि संयोजक विनोद रावत ने बताया रातभर अखंड देवी जागरण का आयोजन किया जायेगा । इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्नल हरेंद्र सिंह नेगी, महिपाल भंडारी, दिगपाल नेगी, हरीश जोशी अनिल देवराडी, संदीप पटवाल, प्रवीण पुरोहित,हेमा पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, प्रधान रेखा गौड, प्रधान सुमेर सिंहआदि ने पूजा अर्चना कर मनौतिया मांगी,
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप रावत, कोषाध्यक्ष पंचम सिंह गुसांई, सचिव वीरेंद्र गुसाईं, समाजसेवी प्रवीण पुरोहित, समाजसेवी विनोद रावत, अवल सिंह गुसाई, सरपंच संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत लाल सिंह गोसाई पूर्व पार्षद सीमा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष गौरा देवी, महेशी देवी,लीला देवी, माधवीदेवी,सुलोचना देवी,कमला देवी,अंजू देवी,जयंती पंत,तारा देवी,महेशी देवी,पदमा देवी,व्यापार संघ अध्यक्ष धनराज रावत,दिलबर सिंह गुसाई रघुवीर सिंह गुसाई मालदात मिश्रा मनोज गुसाई केदार पंत,भगोत गुसाई, मदन गुसाई आदि देवी की डोली का स्वागत किया।
इस मोके पर पुजारी गण परंगना नन्दाक बधाण के अध्यक्ष नरेश गौड़,पूर्व अध्यक्ष मंशा राम गौड़, योगेश गौड़, किशन गौड़, गुड्डू गौड़, भवानी दत्त गौड़, कालिका प्रसाद गौड़ सुनील गौड कन्हैया प्रसाद गौड,लक्ष्मी गौड आदि मौजूद रहे।
