जिला पंचायत की प्रशासक निवर्तमान अध्यक्ष रजनी भंडारी ने गंगा घाटी के गांवों में बांटी महिला मंगल दलों को जरूरी सामाग्री

खबर शेयर करें

Chamoli

जिला पंचायत की प्रशासक निवर्तमान अध्यक्ष रजनी भंडारी ने गंगा घाटी के गांवों में बांटी महिला मंगल दलों को जरूरी सामाग्री

जिला पंचायत की प्रशासक एवं निवर्तमान अध्यक्ष रजनी भंडारी ने पोखरी विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र गंगा घाटी के करछुना, सूगी, बमोथ , रानों, नाग कांडा, तोली गेलुंग, क्वींठी आदि गांवों में महिला मंगल दलों को सामियाना, ग्राउंड कारपेट, टेन्ट, साउण्ड सिस्टम आदि जरुरी सामाग्रियों का वितरण किया गया। रानों ग्राम पंचायत के प्रशासक चन्द्र सिंह भंडारी, बमोथ की निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी चौधरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता धीरेन्द्र सिंह चौधरी आदि ने कहा कि अब गांव में होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शादी विवाह, मुंडन संस्कार जैसे कार्यक्रमों के लिये महिलाओं को इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने रजनी भंडारी की इस सोच के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला पंचायत की प्रशासक एवं निवर्तमान अध्यक्ष रजनी भंडारी के अनुसार महिला सशक्तिकरण की दिशा में किया गया यह कार्य महिलाओं को सशक्त बना कर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की अहम भूमिका होती है इस सामग्री के मिलने से वह अपने गांवों में शादी विवाह, मुंडन संस्कार सहित अन्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों को अच्छी तरह से सम्पादित कर सकती हैं। सामाग्री वितरण के समय महिला मंगल दल की अध्यक्ष सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *