तीर्थ पुरोहितों ने की प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से मुलाकात । यात्राकाल के दौरान होने वाली मूलभूत समस्याओं से कराया रूबरू ।

खबर शेयर करें

तीर्थ पुरोहितों ने की प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से मुलाकात ।

यात्राकाल के दौरान होने वाली मूलभूत समस्याओं से कराया रूबरू ।

उत्तरकाशी 

विश्व प्रसिद्ध चारधामो के तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से मुलाकात की तथा चारधाम यात्रा आने का न्योता भी दिया ।
गंगोत्री, यमुनोत्री, केदार व बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहित दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने सांसाद अनिल बलूनी के नेतृत्व में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने यात्राकाल के दौरान होने वाली मूलभूत समस्याओं से रूबरू करवाया और उनके निस्तारण की मांग की। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने तीर्थ पुरोहितों से चारधाम में शीतकालीन यात्रा व आगामी यात्रा के मद्देनजर बातचीत की तथा स्वरोजगार व वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया। साथ ही सड़क एवं रज्जू मार्ग पर विशेष चर्चा की। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने श्रद्धालुओं के लिए हर स्थान पर दर्शन के लिए विशेष प्रबंध करने का आश्वासन दिया। बैठक में अध्यक्ष पं. अशोक सेमवाल संयोजक महंत अजय पुरी, उपाध्यक्ष पवन उनियाल, लक्ष्मीनारायण जुगडान, भास्कर डिमरी, महासचिव अभिषेक आहलूवालिया, सहसचिव प्रतीक कर्णवाल अरुण बगवाड़ी, सतीश लखेड़ा, प्रदीप सेमवाल उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *