शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड थराली के दस शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
थराली/ चमोली
शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड थराली के दस गुरुजनों को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया सम्मान समारोह का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अनीनाथ की अध्यक्षता में किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र समन्वय आरएस बिष्ट, न्याय पंचायत संकुल समन्यवक थराली रणजीत सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह खाती न्याय पंचायत संकुल समन्यवक लोल्टी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अनीनाथ ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षकों की वजह से उत्कृष्ट एवं स्वच्छ विद्यालय सहित स्वच्छ प्रदेश व देश की संकल्पना को पूरा कर पा रहे हैं।
उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सहायक अध्यापक शशिकांत प्रभा राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डूंगरी,प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह खाती राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोल्टी, प्रधानाध्यापक आशा रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय थाला, प्रधानाध्यापक शकुंतला जोशी राजकीय प्राथमिक विद्यालय अपर बाजार थराली,सहायक अध्यापक मंजू गुसाईं राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थराली, प्रताप राम राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय घिनपाणी, प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह गडिया राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गुमड,सहायक अध्यापक महेशा नंद देवराड़ी राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कुराड, सहायक अध्यापक ज्येष्ठा पाल राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सुना, सहायक अध्यापक धीरेंद्र सिंह भंडारी राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय घनिहाल को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी आलोक रावत,अमित रावत , विकास भट्ट, पार्थ नेगी,
हरीश थपलियाल,आशुतोष बहुगुणा ,शाखा मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, संयुक्त मंत्री महेश चन्द्र, प्रताप राम आदि उपस्थित थे।।
