थराली मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का भाजपा कैंप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शानदार स्वागत समारोह

खबर शेयर करें

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बिष्ट का हुआ स्वागत।

थराली।

  • थराली मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का भाजपा कैंप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शानदार स्वागत समारोह आयोजित किया गया नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए एकता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गौरतलब है कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट विकासखंड थराली के सुदूरवर्ती गांव सोल घाटी के रतगांव के निवासी हैं वहीं पर अपना विद्यालय चलाते हैं एक शिक्षित तथा पार्टी के वफादार सिपाही हैं उनके मंडल अध्यक्ष बनने पर कैंप कार्यालय थराली में जोरदार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर प्रमुख कविता देवी निवर्तमान अध्यक्ष नंदू बहुगुणा,पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी,पूर्व प्रधान भानु प्रताप फरस्वाण, सोल संघर्ष समिति के अध्यक्ष चरण सिंह रावत, निवर्तमान महामंत्री महिपाल भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, मोहन सिंह सोलवासी, सूबेदार हरिराम, बलवंत सिंह पुजारी,प्रेम शंकर सिंह रावत, खिलाफ सिंह रावत, दान सिंह तथा सभी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक आदि ने उनका स्वागत किया।

खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *