थानाध्यक्ष गोविंदघाट ने पैंका गांव में किया रात्रि प्रवास, बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

खबर शेयर करें

थानाध्यक्ष गोविंदघाट ने पैंका गांव में किया रात्रि प्रवास, बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

चमोली

थानाध्यक्ष गोविंदघाट, विनोद रावत ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अनूठा कदम उठाते हुए पैंका गांव में ग्रामीणों के साथ रात्रि प्रवास किया। इस अनोखी पहल से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव और भी मजबूत हुआ है।
थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ रात बिताते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनके साथ खुलकर बातचीत की। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष से अपने क्षेत्र में हो रही छोटी-बड़ी समस्याओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं, और अन्य मुद्दों को साझा किया। थानाध्यक्ष ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
इस रात्रि प्रवास के दौरान थानाध्यक्ष ने गांव के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनके साथ है और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के इस अनोखे कदम की सराहना की। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष का उनके बीच रात्रि प्रवास करना उनके लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। यह पहल उनके मन में पुलिस के प्रति एक सकारात्मक भावना पैदा करती है और उन्हें यह एहसास कराती है कि पुलिस उनके साथ है और उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *