दशज्युला क्षेत्र को जोड़ने वाला गौचर – बिजराकोट सम्पर्क मोटर मार्ग का एक माह से अवरूद्ध होने से खाद्यान्न सकंट गहराने लगा, क्षेत्रवासियों में लोनिवि के प्रति आक्रोश*

खबर शेयर करें

चमोली

दशज्युला क्षेत्र को जोड़ने वाला गौचर – बिजराकोट सम्पर्क मोटर मार्ग का एक माह से अवरूद्ध होने से खाद्यान्न सकंट गहराने लगा, क्षेत्रवासियों में लोनिवि के प्रति आक्रोश*


दशज्युला क्षेत्र को जोड़ने वाला एक मात्र गौचर – बिजराकोट सम्पर्क मोटर मार्ग बीते दिनों हुई आपदाओं के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था जो एक माह का अरसा गुजर जाने के बाद अभी तक यातायात हेतु सूचारू नहीं हो सका है। जिससे इस क्षेत्र के लोगों में कार्यदाई संस्था लोनिवि व शासन प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी बनी हुई है।
कोरोना काल में अपनी जमापूंजी दस लाख रुपए लोगों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री वेलफेयर फंड में देने वाली बिजराकोट की निवासी देवकी भंडारी तथा क्षेत्र के समाजसेवी नीतिन पंवार ने कहा कि बीते दिनों हुई आपदाओं के दौरान यह सम्पर्क मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था जो अभी तक यातायात हेतु सूचारू नहीं हो सका है। कार्यदाई संस्था लोनिवि व शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुऐ कहा कि इस क्षेत्र का नजदीकी अस्पताल गौचर में है। यदि कभी कोई अनहोनी हो गई तो यह रास्ता अब पैदल चलने लायक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र व राष्ट्रीय राजमार्ग गौचर को जोड़ने वाले इस सम्पर्क मोटर मार्ग के बंद होने से क्षेत्र में खाद्यान्न सहित रोजमर्रा की जरूरी सामान आदि का संकट गहराने लगा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक लखपत सिंह बुटोला जी भी संज्ञान नहीं ले रहें हैं। जिससे लोगों में भारी नाराजगी बनी हुई है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *