दून पुलिस की नई पहल युवाओं को यातायात का पाठ पढ़ाने सड़क पर उतरे एसएसपी
देहरादून।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों और युवाओं का चालान के साथ-साथ पुलिस ने अब अभिभावकों को भी समझाने के लिए प्रेरित करने का अभियान शुरू कर दिया है । अभियान की शुरुआत करने और युवाओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने खुद सड़कों पर एसएसपी अजय सिंह उतरे हैं। पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही प्रेरित कर रही है। आपको बता दें कि इस अभियान की शुरुआत करते हुए एसएसपी ने खुद सड़कों पर उतरकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई की. इस दौरान उनके द्वारा मौके से युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें उनके ननिहालों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपने जीवन को खतरे में डालने की जानकारी देकर अपने स्तर से भी बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
