*दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र काण्डा मैखुरा में भी धूम धाम से मनाया शिक्षक दिवस, स्व. गोपाल दत्त मैखुरी फाउंडेशन ने किया शिक्षकों को सम्मानित*

खबर शेयर करें

चमोली
*दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र काण्डा मैखुरा में भी धूम धाम से मनाया शिक्षक दिवस, स्व. गोपाल दत्त मैखुरी फाउंडेशन ने किया शिक्षकों को सम्मानित*


विकासखंड कर्णप्रयाग के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र काण्डा मैखुरा में अशासकीय सहायता प्राप्त चण्डिका देवी इंटर कालेज में भी धूम धाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। स्व. गोपाल दत्त मैखुरी फाउंडेशन द्वारा 10 शिक्षको को सम्मानित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा इस पहल की सराहना की गई।


दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के चण्डिका देवी इंटर कालेज काण्डा मैखुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वर्गीय गोपाल दत्त मैखुरी स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र मैखुरी, शिक्षक मदन मैखुरी, अनिल मैखुरी, सतीश चन्द्र सती, भगवती प्रसाद डिमरी, श्रीमती अंजु गौड़ तथा प्रधानाध्यापक अ . प्रा . वि . मैखुरा नीमा मैखुरी, श्रीमती मुन्नी देवी डूयूंडी, अशोक मिंगवाल, उमेश चन्द्र गैरोला, श्रीमती संगीता कण्डवाल, निर्मला बिष्ट शिक्षिका के साथ मैखुरा व चौण्डी की आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्तियों पूजा देवी, आशा देवी को स्वर्गीय गोपाल दत्त मैखुरी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टीका प्रसाद मैखुरी व क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना देवी की गरिमा पूर्ण उपस्थित में संपन्न हुऐ शिक्षक सम्मान समारोह में विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र मैखुरी ने विद्यालय को बराबर सहयोग देने के लिऐ क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना देवी को शाॅल, प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना देवी ने कहा कि फाउंडेशन के प्रयास सराहनीय है। जिस विद्यालय के निर्माण में संस्थापक प्रवंधक स्वर्गीय गोपाल दत्त मैखुरी ने अपना पूरा जीवन लगाया ऐसे महान व्यक्तित्व को इस अवसर पर याद किया जाना नितांत आवश्यक है। उनके विचारों को सदैव फाउंडेशन के माध्यम से जीवंत रखने का प्रयास रहेगा। मुख्य अतिथि टीका प्रसाद मैखुरी ने भी इस पहल की सराहना करते हुऐ कहा कि शिक्षक ही समाज का दर्पण होता है। समाजसेवी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल दत्त मैखुरी 1980 के दशक में इस विद्यालय में प्रथम प्रवंधक रहे लगातार 15 से 20 वर्षों के उनके कार्यकाल में विद्यालय हित में कई उल्लेखनीय कार्य हुऐ। फाउंडेशन के सचिव ईश्वरी प्रसाद मैखुरी ने कहा कि वर्ष 2019 से फाउंडेशन स्वर्गीय गोपाल दत्त मैखुरी स्मृति सम्मान शिक्षा, समाज सेवा, मेधावी विद्यार्थियों को दिया जा रहा है।
शिक्षक सम्मान समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष भगवती प्रसाद डिमरी, प्रधानाध्यापक श्रीमती अंजु गौड़, पूर्व प्रधान राकेश लाल, आशाराम मैखुरी, सुनील कुमार, पीटीए अध्यक्ष प्रेमलता देवी मैखुरी आदि मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *