चमोली
*नगरपालिका गौचर क्षेत्र की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी*
नगर कांग्रेस कमेटी गौचर द्वारा नगर क्षेत्र की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मिक धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

बीते रोज शनिवार से प्रारंभ हुऐ इस धरना प्रदर्शन में आज कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी,कांग्रेस नगर महामंत्री मनोज नेगी,एस सी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम एल राज जिला उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी पूर्व सभासद ताजबर कनवासी जिला महासचिव मदन लाल टमटा जिला सचिव शिवलाल भारती,गजपाल नेगी,जीत सिंह बिष्ट,,भवानी लाल,नगर उपाध्यक्ष पंकज नेगी नगर उपाध्यक्ष सन्तोष
कोहली,वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधारी शाह,कैप्टन प्रताप सिंह खत्री, नगर सचिव महेश कुमार,पूरण नेगी, बिजयराज, भगत कण्डारी, जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सन्दीप नेगी,दर्शन चौहान, सूबेदार राजेन्द्र नेगी, रणजीत रावत ,पंकज भण्डारी अंकित कण्डारी, दीपक बिष्ट, दिगपाल बिष्ट, महिपाल सिंह रावत आदि शामिल रहे।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि बीते रोज धरना प्रदर्शन स्थल पर नायब तहसीलदार कर्णप्रयाग और अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गौचर आये थे। उन्होंने कहा कि आन्दोलनकारियों की मांग को शासन प्रशासन को भेज दी जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि जब तक गौचर क्षेत्र के लम्बित 16 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।
संघर्ष समिति धरना प्रदर्शन करने से पूर्व जिलाधिकारी चमोली और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग के माध्यम से शासन प्रशासन को कई बार समस्याओं के निराकरण हेतु आग्रह कर चुके हैं।
