नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत शनिवार को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च 

उतरकाशी 

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत शनिवार को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकालकर आम जनमानस से निर्भीक होकर मतदान करने तथा बिना किसी प्रलोबन, लालच तथा भय के लोक तंत्र के पर्व में शामिल होने की अपील की गयी।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक माघ मेला दिनेश कुमार* के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा जिला मुख्यालय में कोतवाली, विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड़, हनुमान चौक, मुख्य बाजार, बस अड्डा, सब्जी मण्डी, भैरवचौक आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुये आमजनता को निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव का संदेश दिया गया, सभी को मताधिकार के प्रति जागरुक करते हुये आदर्श आचार संहिता के पालन करने की अपील की गयी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *