नगर पालिका ने औली में चलाया स्व च्छता अभियान

खबर शेयर करें

नगर पालिका ने औली में चलाया स्व च्छता अभियान

ज्योतिर्मठ।

नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस जिला न्यायाधीश चमोली के आदेशों का पालन करते हुए नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा हिम क्रीडा स्थल औली में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इस वर्ष औली में अधिक मात्रा में पर्यटक सैलानी इस खूबसूरत पर्यटक स्थल औली का दीदार करने आए। औली में इस समय काफी बर्फ है साथ ही पर्यटकों द्वारा इस क्षेत्र में काफी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट को इधर-उधर फेंका गया है। जिसे पालिका परिषद ज्योर्तिमठ द्वारा लगभग 400 किलो ग्राम कूड़ा उठाया गया है, जिसे जोशीमठ कंपैक्टर प्लांट पर लाकर पृथक पृथक कर बिक्री किया जाएगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *