चमोली
*नगरपालिका क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों की 16 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु रामलीला मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा*
*धरना प्रदर्शन को मिल रहा है विभिन्न संगठनों का समर्थन*
नगरपालिका क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों की महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर रामलीला मैदान गौचर में पिछले आठ दिनों से चल रहा क्रमिक धरना प्रदर्शन रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन को अब विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने लगा है।

संघर्ष समिति का नेतृत्व कर रहे नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि धरना प्रदर्शन को सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन शाखा गौचर, अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, गौचर व्यापार मंडल सहित ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व जनता का समर्थन लगातार मिलता जा रहा है। सभी लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के बाद सीएचसी की स्वीकृति मुख्यमंत्री की घोषणा के आठ माह बाद भी नहीं मिलने से वे दुखी हैं। इसी के साथ अन्य घोषणाओं पर भी अमल न होने से वे अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। धरना स्थल पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक नगरपालिका क्षेत्र और समीपवर्ती गांवों की 16 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
आज क्रमिक धरना प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, नगर महामंत्री मनोज नेगी, नगर महामंत्री महाबीर नेगी, जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल ईश्वरी प्रसाद मैखुरी व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौचर राकेश लिंगवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कर्णप्रयाग महेश खण्डूणी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कर्णप्रयाग सुभाष रावत, जिला प्रवक्ता अर्जुन नेगी, पूर्व सभासद ताजबर कनावासी, सूबेदार जीत सिंह बिष्ट, कैप्टन प्रताप सिह खत्री, सूबेदार राजेन्द्र सिंह नेगी, भरत सिह नेगी, गजपाल सिंह नेगी, भगत कण्डारी, रणजीत सिंह रावत, महेश चन्द्र, मण्डलम अध्यक्ष गौचर जगदीश कनवासी, पूरण नेगी, महाबीर रावत, राजेन्द्र आर्य, जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी, नगर सचिव विशेष बिष्ट, यशराज सिंह खत्री, रघुवीर लाल, जिला सचिव शिवलाल भारती,अकिंत कण्डारी, उपाध्यक्ष सन्तोष कोहली, एस सी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम एल राज, जिला महामंत्री हरीश नयाल, लक्षमण पटवाल, हरीश शाह, बिजयराज, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सन्दीप नेगी, आदि बैठे रहे।
