नशा, समाज में अपराध को बढ़ावा देता है-ललित जोशी। नशे से युवा पीढ़ी अपराधों की और अग्रसर- ललित जोशी

खबर शेयर करें

नशा, समाज में अपराध को बढ़ावा देता है-ललित जोशी।
नशे से युवा पीढ़ी अपराधों की और अग्रसर- ललित जोशी

देहरादून।

प्रदेश के स्कूलों में नशा उन्मूलन का अभियान चला रही मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति एव सजग इंडिया अपने अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुँची जहां मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विवेकानन्द विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज जाखनी पिथौरागढ़, मानस एकेडमी पिथौरागढ़, मल्लिकार्जुन स्कूल पिथौरागढ़ के छात्र- छात्राओं से संवाद किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल नशे की लत हमारे युवाओं में तेजी से फैल रही है। शराब, सिगरेट, तंबाकू और ड्रग्स जैसी चीज़ें एक स्टाइल स्टेटमेंट बनती जा रही हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ये लत सिर्फ कुछ दिनों की खुशी देकर हमें हमेशा के लिए बर्बाद कर सकती है? एक छोटी-सी लत हमारे स्वास्थ्य, करियर, परिवार और भविष्य को नष्ट कर सकती है। नशे की वजह से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। यह माता-पिता की उम्मीदों को तोड़ देता है और समाज में अपराध को बढ़ावा देता है।

ललित जोशी ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के उपायों के बारे में बताते हुए कहा कि सकारात्मक सोच अपनाएं अगर कोई आपको नशे के लिए उकसाए, तो साफ इनकार करें। आत्म-नियंत्रण सबसे महत्वपूर्ण है। सही संगति चुनें गलत दोस्ती से बचें और ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपको प्रेरित करें। अपने सपनों पर ध्यान दें जीवन में बड़े सपने देखें और उनकी ओर मेहनत करें। नशा आपको केवल उन सपनों से दूर ले जाएगा। शारीरिक गतिविधियों में भाग लें खेल, व्यायाम, योग और ध्यान जैसी गतिविधियाँ नशे से बचने में मदद कर सकती हैं। अपने परिवार से जुड़ें माता-पिता और परिवार के साथ संवाद बनाए रखें। वे हमेशा आपका भला चाहते हैं।

युवा शक्ति इस देश की सबसे बड़ी ताकत है। हमें यह समझना होगा कि नशे की गिरफ्त में आकर हम सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि अपने परिवार और देश का भविष्य भी बर्बाद कर रहे हैं। अगर हम अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, तो हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

युवा संवाद कार्यक्रम को ओहो रेडियो के संस्थापक कवीन्द्र सिंह मेहता ने भी संबोधित किया उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवाद किया इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने नशा उन्मूलन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं  पर्यावरण संरक्षण को लेकर नुक्कड़ नाटक, कविताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विवेकानन्द विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज जाखनी पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य कृष्ण वर्धन जोशी, मानस एकेडमी पिथौरागढ़ के चेयरमैन डा0 अशोक पंत मल्लिकार्जुन स्कूल पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य दीप्ति भट्ट,पहाड़ी स्टोर के संस्थापक रमन शैली तथा प्रियांक, उमेश जोशी, दीवान सिंह, इंदर सिंह,अभिषेक राणा, पवन नेगी व तीनों स्कूलों के 3000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *