*पालीटेक्निक गौचर में मानक क्लब कार्यक्रम के तहत “हेलमेट” शीर्षक पर लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई।*

खबर शेयर करें

 

चमोली
राजकीय पालीटेक्निक गौचर में मानक क्लब कार्यक्रम के तहत “हेलमेट” शीर्षक पर लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में संस्थान के 20 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुलदीप, पियूष, अभिनव खंडूड़ी, द्वितीय स्थान पर ऋतिका, अनमोल, तृतीय स्थान पर बबीता व प्रियंका सफल रही। जबकि अन्नया और कविता को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रधानाचार्य अनुज कुमार ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईए) द्वारा हाल ही में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में मानक क्लब कार्यक्रम के अन्तर्गत लेखन प्रतियोगिता छात्रों में उत्पादों की गुणवत्ता और मानक प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित करवाई गई। जिसके तहत राजकीय पालीटेक्निक गौचर में भी छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुज कुमार, हारिका प्रसाद पुरोहित, अरविंद रावत, श्रीमती ज्योत्स्ना रावत, श्रीमती मोनिका नेगी, प्रदीप बुटोला, जिला संसाधन व्यक्ति श्रीमती प्रियंका आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *