प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला त्यौहार है फूलदेई  ।    

खबर शेयर करें

प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला त्यौहार है फूलदेई  ।
उत्तरकाशी / बड़कोट

वैसे उत्तराखंड पौराणिक त्योहारों एवं संस्कृति को जिंदा रखने के लिए  आज भी  अलग-अलग ऋतु में  त्यौहार मनाते हैं  उसी के चलते  एक त्यौहार है  फूलदेई जोकि सर्दी और गर्मी के बीच का खूबसूरत मौसम, फ्यूंली, बुरांश और बासिंग के पीले, लाल, सफेद फूल और बच्चों के खिले हुए चेहरे… ‘फूलदेई’ से यही तस्वीरें सबसे पहले ज़ेहन में आती हैं। उत्तराखंड के पहाड़ों का लोक पर्व है फूलदेई। नए साल का, नई ऋतुओं का, नए फूलों के आने का संदेश लाने वाला ये त्योहार आज उत्तराखंड के गांवों और कस्बों में मनाया जा रहा है। चैत के महीने की संक्रांति को, जब ऊंची पहाड़ियों से बर्फ पिघल जाती है, सर्दियों के मुश्किल दिन बीत जाते हैं, उत्तराखंड के पहाड़ बुरांश के लाल फूलों की चादर ओढ़ने लगते हैं, तब पूरे इलाके की खुशहाली के लिए फूलदेई का त्योहार मनाया जाता है। ये त्योहार आमतौर पर किशोरी लड़कियों और छोटे बच्चों का पर्व है।वक्त के साथ तरीके बदले, लेकिन अब भी ज़िंदा है हमारी पौराणिक परम्परा फूल और चावलों को गांव के घर की देहरी, यानी मुख्यद्वार पर डालकर लड़कियां उस घर की खुशहाली की दुआ मांगती हैं। इस दौरान एक गाना भी गाया जाता है- फूलदेई, छम्मा देई…जतुकै देला, उतुकै सही…दैणी द्वार, भर भकार फूलदेई के दिन लड़कियां और बच्चे सुबह-सुबह उठकर फ्यूंली, बुरांश, बासिंग और कचनार जैसे जंगली फूल इकट्ठा करते हैं। इन फूलों को रिंगाल (बांस जैसी दिखने वाली लकड़ी) की टोकरी में सजाया जाता है। टोकरी में फूलों-पत्तों के साथ गुड़, चावल और नारियल रखकर बच्चे अपने गांव और मुहल्ले की ओर निकल जाते हैं। इन फूलों और चावलों को गांव के घर की देहरी, यानी मुख्यद्वार पर डालकर लड़कियां उस घर की खुशहाली की दुआ मांगती हैं। इस त्योहार में अलग -अलग क्षेत्रीय भाषाओं में गानों की माध्यम से  ऋतु के आगमन की तथा खुशहाली की दुआ मांगते हैं ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *