प्रीशा राणा ने विश्व चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक। आज देहरादून में होगा भव्य स्वागत
देहरादून –
मिस्र में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित यूआईपीएम बायथल/ट्रायथल विश्व चैम्पियनशिप 2024 में उत्तराखंड की प्रीशा राणा ने अंडर 17 गर्ल्स टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। यह उत्तराखंड के लिए इस प्रतियोगिता का पहला पदक है। प्रीशा की इस शानदार उपलब्धि पर प्रदेश और उनके क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला और सचिव दयाल सिंह ने इस मौके पर कहा, “प्रीशा की असाधारण प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।” उन्होंने इसे उत्तराखंड और भारत दोनों के लिए गर्व की बात बताया।
प्रीशा कल देहरादून लौटेंगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रिशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और शिक्षकों को दिया और कहा कि वह भविष्य में खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।
