देहरादून
न्यू ऐरा एकेडमी विद्यालय के फाउंडर चेयरमैन स्वर्गीय बचन सिंह रावत की 13 पुण्यतिथि पर न्यू ऐरा एकेडमी विद्यालय , कारबारी में प्रथम स्वर्गीय श्री बी . एस. रावत इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट – 2024 के फाइनल मैच का आयोजन किया गया

मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ० संजय भरद्वाज , चेयरमैन संदीप रावत, डायरेक्टर श्रीमती मोनिका रावत, बोर्ड डायरेक्टर श्री. नरेंद्र रावत, श्री आर ० एस ० नेगी, प्रधानाचार्या प्रियंका प्रधान, क्रिकेट कोच श्री. प्रोसेनजीत बोस, शिक्षगण व विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के फाउंडर चेयरमैन को भावपूर्ण श्रीदांजलि दी गयी।

फाइनल मैच अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर और माम्स स्कूल, रायवाला के बीच खेला गया , जिसमे मैच के विजेता अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर रही।
जिसमे मैन ऑफ़ दा मैच रहे अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के मयंक यादव , प्लेयर ऑफ़ दा टूर्नामेंट रहे बलूनी पब्लिक स्कूल केशोंवाला के, हर्षित घनसेला, बेस्ट बैट्समैन रहे माम्स स्कूल, रायवाला के हर्षित पांडेय, एवं बॉलर ऑफ़ दा टूर्नामेंट रहे न्यू एरा एकडेमी के एरोन चंद।
मुख्य अतिथि तथा विशिट अतिथि द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। 22 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समोरह पर मुख्य अतिथि ने सम्बोधन के दौरान क्रिकेट में एक अच्छा प्लेयर, अच्छा कोच बनने के लिए उपस्थित खिलाड़ियों व कोचेस को गुरुमंत्र दिया तथा साथ ही न्यू ऐरा एकेडमी विद्यालय द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शुभकामनाये दी ।
