फूलों की घाटी बर्फ के चादर में ढकी अब तक 15689 पर्यटक कर चुके है फूलों की घाटी का दीदार

खबर शेयर करें

फूलों की घाटी बर्फ के चादर में ढकी
अब तक 15689 पर्यटक कर चुके है फूलों की घाटी का दीदार

चमोली

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे फूलों की घाटी बर्फ की चादर से ढक गई है।
फूलों की घाटी समुद्र तल से 3352 से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी स्थित है।

फूलों की घाटी में पाए जाते है 500 से अधिक प्रजाति के फूल

फूलों की घाटी में 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते है। उत्तराखंड में स्थित अपनी प्राकृतिक सुंदरता व फूलों की विविधता के लिए प्रसिद्ध है। फूलों की घाटी में खसखस, पिमूला, गेंदा, डेजी, ब्रह्म कमल, ब्लू पॉपी, हिमालय प्रिमूला, आदि कई प्रजातियां पाई जाती है।

फूलों की घाटी पहुंचने के लिए गोविंद घाट से लगभग 14 किलोमीटर है। गोविंद घाट से पुलना 4 किलोमीटर सड़क मार्ग से पहुंचकर पुलना से घाँघरिया 10 किलोमीटर पैदल चल कर फूलों की घाटी पहुंचा जाता है।

अब तक कर चुके हैं पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार

वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि अब तक कुल 15689 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर चुके है। जिसमें 15284 भारतीय तथा 405 विदेशी पर्यटक है। जिससे अब तक पार्क प्रशासन की 32,7,1750 रूपये की आमदनी हुई।
उन्होंने कहा कि इस बार पर्यटकों में वृद्धि हुई है। जिससे पार्क प्रशासन को अच्छी आमदनी हुई है।”अब तक कुल 15689 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर चुके है। जिसमें 15284 भारतीय तथा 405 विदेशी पर्यटक है। जिससे अब तक पार्क प्रशासन की 3271750 रूपये की आमदनी हुई।”चेतना कांडपालवन क्षेत्राधिकारी गोविंदघाट रेंज


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *